Sitamarhi News: अनशन पर बैठे किसान नेता
सीतामढ़ी, अक्टूबर 26 -- Sitamarhi News: सुप्पी। प्रगतिशील किसान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने सोमवार को गम्हरिया गांव में अंचल कार्यालय की कार्यशैली के विरोध में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया। उन्होंने दाखिल-खारिज, परिमार्जन, नामांतरण, ई-मापी व्र अतिक्रमण सहित जमीन से जुड़े कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे प्रखंड के भू-धारियों को परेशानी हो रही है। डीएम के निर्देश पर बीडीओ रीतेश, सीओ किशुन दयाल राय, राजस्व अधिकारी पल्लवी आनंद, थानाध्यक्ष आशीष, सांसद प्रतिनिधि रवीन्द्र और मुखिया हेमंत ने समस्याएं सुनीं। एक माह के भीतर समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद सोमवार शाम अनशन समाप्त कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.