Sitamarhi News: अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया
सीतामढ़ी, नवम्बर 29 -- Sitamarhi News: पुपरी। नगर परिषद जनकपुररोड में रविवार को सुबह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर ईओ केशव गोयल के नेतृत्व में पुपरी कर्पूरी चौक, आजाद टावर चौक, नागेश्वर स्थान होते हुए रजिस्ट्री ऑफिस तक सड़क पर से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान सड़क रखें गए फर्नीचर का सामान, बोर्ड बगैरह सामान को जब्त कर लिया गया है अतिक्रमण हटाओं अभियान में नगर प्रबंधक चन्दन कुमार, सफाई जमादार सूरज कुमार आदि नगर कर्मियों ने भाग लिया है। गौरतलब है कि सड़क को अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों व नगर कर्मियों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.