सीतामढ़ी, अक्टूबर 1 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। चुनावी व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए 11 अलग-अलग कोषांग गठित कर उन्हें मतदान केंद्र से लेकर मतदान कर्मियों, मतपेटिका, निर्वाचन सामग्री, वाहन और आदर्श आचार संहिता के अनुपालन तक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बुधवार को सभी कोषांगों की बैठक कर अब तक की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि चुनाव से जुड़ा कोई भी काम अंतिम समय के भरोसे नहीं छोड़ा जाए। यह भी पढ़ें- आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के निर्देशमतदान केंद्रों की तैयारी बैठक में मतदान केंद्रों की तैयारियों को प्राथमिकता देते हुए वहां उपलब्ध कराय...