सीतामढ़ी, अक्टूबर 3 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के दूसरे दिन शुक्रवार को अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल मैदान में खिलाड़ियों के उत्साह और प्रतिस्पर्धा से माहौल रोमांचक बना रहा। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, शतरंज, वुशु, बैडमिंटन और भारोत्तोलन सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं हुईं। वहीं, बालक वर्ग में क्रिकेट के लिए ट्रायल भी लिया गया। दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, सीतामढ़ी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जिला स्तरीय चार दि...