Sitamarhi News: अंग्रेजी शराब की 1380 बोतल जब्त
सीतामढ़ी, नवम्बर 14 -- Sitamarhi News: पुपरी। पुपरी मध निषेध विभाग के इंस्पेक्टर देवव्रत कुमार के नेतृत्व में टीम ने नानपुर क्षेत्र के बाथअसली गांव में छापेमारी कर 1380 बोतल अंग्रेजी शराब को जब्त किया है। मौके से तस्कर भागने में सफल रहा है। एसआई मणिकात कुमार के आवेदन पर मध निषेध थाना में एफआईआर की गई है। इसमें बाथअसली गांव निवासी शिवशंकर राय के पुत्र सुरेंद्र राय को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। एफआईआर में बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर बाथ असली गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में 1380 बोतल अंग्रेजी शराब को जप्त किया गया। वहीं पुलिस को देखकर तस्कर भागने में सफल रहा। तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.