Sitamarhi News: अंग्रेजी व नेपाली शराब संग धंधेबाज धराया
सीतामढ़ी, नवम्बर 21 -- Sitamarhi News: सोनबरसा। कन्हौली थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 23.430 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मड़पा गांव निवासी योगेंद्र साह के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को सीमावर्ती इलाके से शराब की खेप लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बाइक सवार धंधेबाज को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 8.130 लीटर अंग्रेजी शराब और 15.3 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद हुई। पुलिस ने उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.