नई दिल्ली, अगस्त 20 -- आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े जमीन सौदों में चंपत राय और अनिल मिश्रा को एसआईटी की ओर से क्लीन चिट दिए जाने की खबरों पर सवाल उठाए हैं। संजय सिंह ने कहा कि SIT रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल को क्लीनचिट कैसे मिल सकती है। संजय सिंह ने कहा कि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। संजय सिंह ने गुरुवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व में गठित SIT की रिपोर्ट का वह 'पन्ना नंबर 6' सार्वजनिक किया, जिसे अब तक दबाया गया था। संजय सिंह ने कहा कि जहाँ एक ओर 17 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने जांच में देरी पर नाराजगी जताते हुए SIT से 'स्टेटस रिपोर्ट' मांगी है, वहीं उसी दिन अखबारों में आरोपियों को 'क्लीन चिट' मिलने की खबरें प्लांट क...