नई दिल्ली, मार्च 12 -- दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुए तरुण हत्याकांड के मामले में दिल्ली पुलिस ने एसआइटी गठित की है। अब इस मामले की जांच एसआईटी करेगी। एसाईटी उत्तम नगर थाना पुलिस से जल्द चार्ज लेगी। होली की रात दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर में दो परिवारों के बीच हुई झड़प में 26 साल के युवक तरुण की हत्या कर दी गई थी। उत्तम नगर में होली के दिन पानी के गुब्बारे को लेकर हुए विवाद में 26 साल के तरुण कुमार की पीट-पीटकर हत्या के मामले में अब तक कुल 16 लोग पकड़े जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सायरा उर्फ काली (40), सरिफन (50), सलमा (36), सुहैल उर्फ साहिल (21), समीर (20), फिरोज (22) और इस्माइल (50) के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। इससे पहले पुलिस उमरदीन (49), जुम्मादीन (36), कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.