नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर उपजे विवादों के बीच ओडिशा के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) आर. संथान गोपालन ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए आवेदन किया है। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे निजी और स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है और कहा है कि उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृति का SIR प्रक्रिया से कोई लेना-देना नहीं है। बड़ी बात यह है कि ओडिशा कैडर के 2001 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी गोपालन ने राज्य में SIR पूरा होने के एक हफ़्ते बाद, बुधवार (30 सितंबर) को अपना VRS आवेदन सौंपा है। तमिलनाडु के रहने वाले गोपालन जुलाई 2024 से ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। उनके पास आबकारी विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी है। उन्हें जून 2028 में सेवानिव...