SIR में रहें सावधान! इस गलती की नहीं मिलेगी माफी, कट सकता है वोट
विनोद मुसान, जून 9 -- उत्तराखंड में मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने को निर्वाचन आयोग ने सोमवार से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरू कर दिया। इसके तहत यदि मौजूदा मतदाता सूची में शामिल किसी व्यक्ति का नाम वर्ष 2003 की मूल मतदाता सूची से थोड़ा भी भिन्न पाया गया तो वोटर लिस्ट से उसका नाम कट भी सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, इस बार नाम सुधारने या मिलान करने के लिए मतदाताओं को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। यदि मौजूदा डेटाबेस की जानकारी पिछले एसआईआर डेटाबेस या 2003 की सूची से मेल नहीं खाती है, तो निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) की ओर से नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद वोटर को खुद साबित करना होगा कि दोनों नाम एक ही व्यक्ति के हैं। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में प्रेमिका के सामने दलित युवक की हत्या, सवर्ण से प्यार की खौफनाक सज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.