लखनऊ, जनवरी 23 -- समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को विभिन्न जिलों से आए उलमाओं व अन्य प्रमुख लोगों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। अखिलेश ने कहा यूपी में 2027 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र के लिए अग्निपरीक्षा होगा। उन्होनें आरोप लगाया कि भाजपा एसआईआर में धांधली करना चाहती है। एसआईआर ही एनआरसी है। अखिलेश ने विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं से कहा कि सपाइयों को इससे सावधान रहना है। अखिलेश ने कहा कि केन्द्रीय चुनाव आयोग की एसआईआर व राज्य निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची में चार करोड़ वोटों का अंतर है। कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव हमें लोकसभा चुनाव की तरह लड़ना है। आरोप लगाया कि भाजपा के साथ उद्योगपतियों व रिटायर्ड अधिकारियों का गठजोड़ हो गया है। भाजपा और आरएसएस ने सभी संसाधनों पर कब्जा कर लिया है। भाजपा जनता का ...