नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- चुनाव आयोग, एसआईआर और सीईसी ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष विरोध प्रदर्शन कर रहा है। विपक्ष के इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विपक्षी सांसद मौजूद हैं लेकिन आम आदमी पार्टी (AAP) और डीएमके ने इस प्रदर्शन से दूरी बना रखी है। पिछली बार जब जंतर-मंतर पर विपक्ष ने प्रदर्शन किया था तब इसमें आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह आगे देखे जा रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में भी लिया गया था। आम आदमी पार्टी अब भी कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्टूबर वाले प्रदर्शन के लिए लोगों को बुलाने में लगी है लेकिन इंडिया गठबंधन के दलों के विरोध प्रदर्शन में नहीं दिखाई दी। सूत्रों के हवाले से खबर थी कि कांग्रेस ने मंगलवार के प्रदर्शन के लिए डीएमके को आमंत्रण दिया था। हालांकि डीएमके ने ही इसमें हिस्सा लेने से इनक...