SIR पर भाजपा और कांग्रेस अलर्ट, आपके घर 3 बार दस्तक देंगे बीएलओ; कब क्या होगा जानें
देहरादून, जून 6 -- SIR in Dehradun: देहरादून में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) बनाने में भाजपा-कांग्रेस सबसे आगे हैं। सीपीआई (एम) भी दिख रही है लेकिन उतराखंड क्रांति दल (यूकेडी) नहीं दिख रही है। बीएलओ तीन बार आपके घर पर दस्तक देंगे। 8 जून से घर-घर फॉर्म वितरण से लेकर 15 सितंबर तक अंतिम मतादाता सूची प्रकाशित होगी। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने एसआईआर को लेकर कलक्ट्रेट में शुक्रवार को सियासी दलों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया, 10 विधानसभा क्षेत्रों के 1,882 बूथों पर भाजपा ने 1,839, कांग्रेस ने 1,717 तथा सीपीआई(एम) ने 378 बीएलए-2 नियुक्त कर दिए हैं। अन्य मान्यता प्राप्त दलों ने अभी नियुक्ति नहीं की है। सियासत के जानकारों का मानना है कि उत्तराखंड की राजनीति में यूकेडी को जनता के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.