SIR पर कांग्रेस के विरोध को धामी ने उठाए सवाल, कहा- पहले भी होता रहा है पुनरीक्षण
नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन के विरोध पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने शासनकाल के दौरान हुई चुनावी प्रक्रियाओं को भी देखना चाहिए। मुख्यमंत्री के अनुसार, पूर्व में भी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया अपनाई जाती रही है। ऐसे में वर्तमान प्रक्रिया पर सवाल उठाना कांग्रेस के रुख में अंतर को दर्शाता है। पत्रकारों से बातचीत में धामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से पुनरीक्षण किया जाता है। इससे पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने और रिकॉर्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.