कालाढूंगी, सितम्बर 8 -- उत्तराखंड के कालाढूंगी में एसआईआर नोटिस का जवाब देने गए 80 वर्षीय बुजुर्ग की सरकारी दफ्तर में मौत हो गई। परिवारजनों का कहना है कि वे पहली बार तहसील गए थे और एसआईआर नोटिस को लेकर घबराए हुए थे। बताया जा रहा है कि मतदाता सूची में लगी आपत्ति का जवाब देने के लिए तहसील गए बुजुर्ग की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए। एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाताओं के खिलाफ आपत्तियों के निस्तारण की सुनवाई का सोमवार आखिरी दिन था। तहसील में आपत्ति का जवाब देने वालों की भीड़ थी। कालाढूंगी के वार्ड नंबर 4 निवासी सद्दाम हुसैन ने बताया उसके 80 वर्षीय दादा इब्ने हसन निर्वाचन नामावली में लगी आपत्ति का जवाब देने के लिए तहसील गए थे। जहां उन्होंने अपने नोटिस का जवाब दाखिल किया। यह भी पढ़ें- रिटायर्ड प्रिंसिपल 24 द...