SIR ने बढ़ा दी टेंशन! नेपाल से ब्याहकर भारत में आईं बहुएं कैसे बनेंगी वोटर; 8 जून से सत्यापन
पिथौरागढ़, जून 4 -- निर्वाचन आयोग की ओर से शुरू किए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान ने नेपाल मूल की विवाहित महिलाओं की चिंता बढ़ा दी है। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में वर्षों से मतदान कर रही ऐसी महिलाओं के सामने अब आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की चुनौती खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रक्रिया में व्यावहारिक समाधान नहीं निकाला गया तो कई महिलाएं मतदाता सूची से बाहर हो सकती हैं। जिले में आठ जून से एसआईआर अभियान शुरू होना है। अभियान के तहत मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि नेपाल से विवाह कर भारत आई महिलाओं के लिए मायके पक्ष से संबंधित दस्तावेज या मतदाता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना आसान नहीं है। ऐसे में उन्हें भविष्य में मतदाता सूची में नाम बनाए रखने को लेकर कठिनाइयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.