प्रतापगढ़, जनवरी 23 -- यूपी की कुंडा विधानसभा के विधायक राजा भैया की पत्नी और बेटियों के नाम एसआईआर की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से गायब हैं। इसी जानकारी उनकी बेटी और पत्नी दोनों ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी। राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सीएम योगी और चुनाव आयोग से इसको लेकर शिकायत की है। बताया जा रहा है कि भानवी सिंह और उनकी दोनों बेटियों, राघवी कुमारी व विजय राजेश्वरी कुमारी के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। भानवी सिंह ने आरोप लगाए हैं कि उनके परिवार के पुरुषों के नाम वोटर लिस्ट में हैं लेकिन महिलाओं के नाम काटे गए हैं। यह भी पढ़ें- संभल में 48 घंटे में बदल गए सीजेएम, आदित्य सिंह की जगह दीपक जायसवाल को भेजा गया भानवी सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम वोटर लिस्ट से नहीं ...