SIR ड्यूटी का था दबाव, बीएलओ ने फंदा लगाकर जान दी, पति ने लगाए गंभीर आरोप
नई दिल्ली, अगस्त 3 -- उत्तराखंड के बागेश्वर में कांडा थाना क्षेत्र के बांसतोली गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) ने घर के पास एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बीएलओ के पति का आरोप है कि एसआईआर के कार्य के दबाव से उनकी पत्नी ने ऐसा कदम उठाया है। पुलिस के अनुसार, बांसतोली निवासी 47 वर्षीय कमला देवी पत्नी पूरन राम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होने के साथ बीएलओ की जिम्मेदारी भी निभा रही थीं। रविवार सुबह वह रोज की तरह उठीं और पति के साथ चाय पी। इसके बाद करीब साढ़े पांच बजे उनके पति गाय का दूध निकालने के लिए गोशाला चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर पत्नी घर में नहीं मिली। तलाश करने पर पत्नी का शव घर के पास खेत में एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बलवंत कंबोज टीम के साथ मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.