SIR के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी आपस में ही भिड़ गए; गाली-गलौज और मारपीट- VIDEO
हरिद्वार, अक्टूबर 8 -- एसआईआर और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों का प्रदर्शन जारी है। एक तरफ दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है। दूसरी ओर उत्तराखंड में भी कांग्रेसी सड़कों पर हैं और वोट बचाओ-देश बचाओ यात्रा कर रहे हैं। हरिद्वार में इसी से जुड़े प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। मामला हाथापाई और गाली-गलौज तक जा पहुंचा। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की ओर से हरिद्वार में निकाली गई 'वोट बचाओ-देश बचाओ' यात्रा उस समय चर्चा में आ गई, जब कार्यक्रम के दौरान पार्टी के दो नेताओं के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई और गाली-गलौज तक पहुंच गया। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा होती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.