नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए एसआईआर का ऐलान हो चुका है। इन 12 राज्यों में चार वो राज्य भी हैं, जहां 2026 में चुनाव होने की संभावना है। लेकिन एक और राज्य, असम जहां इसी साल चुनाव संभावित है, वहां एसआईआर की घोषणा नहीं हुई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इसके पीछे की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकता कानून में असम के लिए अलग प्रावधान हैं। सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में वहां नागरिकता की जांच लगभग पूरी होने वाली है। एसआईआर का आदेश पूरे देश के लिए था, यह असम पर लागू नहीं होता। इसलिए असम के लिए अलग से संशोधन के आदेश जारी किए जाएंगे। नागरिकता का झमेलागौरतलब है कि बांग्लादेश की सीमा से सटे आसाम में सिटिजनशिप ऐक्ट के सेक्शन 6ए के तहत के नागरिकता के विशिष्ट नियम हैं। यह नियम भारतीय मूल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.