SIR की आड़ में भेजे जा रहे फर्जी लिंक और मेल, चुनाव आयोग ने बताईं 5 सावधानियां
रांची, नवम्बर 1 -- झारखंड में इन दिनों कुछ लोगों को ई-मेल भेजकर दावा किया जा रहा है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान विसंगतियां पाए जाने के कारण उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटा दिया गया है। ई-मेल में नाम पुनः शामिल कराने के लिए एक लिंक पर क्लिक कर व्यक्तिगत जानकारी और दस्तावेज जमा करने को कहा जारहा है। चुनाव आयोग ने इस तरह के ई-मेल को भ्रामक बताया है। आयोग ने आम नागरिकों और मतदाताओं से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध ई-मेल में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी या दस्तावेज किसी अनजान लिंक पर साझा न करें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी या निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी की ओर से इस प्रकार के ई-मेल भेजकर प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए नहीं कहा जा रहा है। एसआईआर से संबंधित किसी भी प्रकार के सत्यापन या दस्तावेज जमा करने के लिए अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.