नई दिल्ली, मई 29 -- देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत व पारदर्शी बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने शनिवार (30 मई) से देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण की शुरुआत करने की जानकारी दी है। आयोग के अनुसार इस महाअभियान के दायरे में देश के करीब 36.73 करोड़ मतदाता शामिल होंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी बयान के मुताबिक, इस तीसरे चरण को जमीनी स्तर पर अमलीजामा पहनाने के लिए 3.94 लाख से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी जुटाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 3.42 लाख बूथ स्तरीय एजेंट (BLA) भी बीएलओ की सहायता करेंगे। यह कार्यक्रम वर्तमान में चल रही जनगणना (मकानों की सूचीकरण प्रक्रिया) में लग...