देहरादून, जून 8 -- SIR in Uttarakhand: उत्तराखंड में मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए आज 8 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) वृहद अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस अभियान के तहत 11733 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) गणना फार्म लेकर घर-घर पहुंचेंगे। सात जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के दौरान बीएलओ हर मतदाता के घर जाकर गणना प्रपत्र (एनुमरेशन फॉर्म) वितरित करेंगे और उन्हें भरवाकर वापस एकत्र करेंगे। यदि मतदाता अपने घर पर उपस्थित नहीं मिलता है, तो बीएलओ उसे खोजने के लिए कुल तीन बार उसके घर का दौरा करेंगे। यह भी पढ़ें- SIR पर भाजपा और कांग्रेस अलर्ट, आपके घर 3 बार दस्तक देंगे बीएलओ; कब क्या होगा'बुक ए कॉल विद बीएलओ' का लाभ उठा सकेंगे मतदाता प्रदेश में सोमवार से शुरू हो रहे एसआईआर के तहत मतदाताओं को नई सुविधा मुहैया कराई गई है। ...