Simdega News: 750 किलो महुआ जावा नष्ट
सिमडेगा, सितम्बर 28 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह एवं अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर टाउन थाना के सहयोग से सांयपुर में उत्पाद विभाग के द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए छापामारी की गई। मौके पर टीम ने 750 किलोग्राम जावा महुआ जप्त कर विनष्ट किया। साथ ही अवैध शराब निर्माणकर्ताओं एवं विक्रेताओं के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री किसी भी हाल में न करें। इस मामले में पकड़े जाने पर कड़ी कारवाई की जाएगी। बताया गया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.