सिमडेगा, सितम्बर 9 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। सीएचसी में बुधवार को रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता रोकथाम कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया मरीजों के लिए किट वितरण और जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान कुल 25 फाइलेरिया मरीजों को एमएमडीपी किट प्रदान की गई। कार्यशाला में मरीजों को फाइलेरिया बीमारी के कारण, बचाव और प्रभावित अंगों की नियमित देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। रामबिलास साय ने बताया कि फाइलेरिया लिम्फेटिक फाइलेरियासिस बीमारी है। लंबे समय तक रहने पर इससे हाथ-पैरों में सूजन, हाइड्रोसील और अन्य शारीरिक जटिलताएं हो सकती हैं। समय पर उपचार और उचित देखभाल नहीं होने पर मरीजों को दैनिक कार्यों में भी परेशानी हो सकती है। मरीजों को प्रभावित अंग की नियमित सफाई और देखभाल करने, प्रतिदिन निर्धारित व्यायाम करने तथा किसी तरह का ...