सिमडेगा, सितम्बर 18 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोरोमिया पंचायत में लीड्स संस्था द्वारा संचालित हस्तशिल्प एवं बांस शिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को 22 प्रशिक्षुओं के बीच टूल किट एवं प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुखिया रेणुका सोरेंग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। 25 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में युवक-युवतियों को बांस से टोकरी, लैम्प शेड, फूलदान, फर्नीचर सहित विभिन्न उपयोगी एवं सजावटी सामान बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पूरा होने पर सभी को नि:शुल्क टूल किट प्रदान किया गया। इसमें चाकू, ड्रिल मशीन, बांस छीलने के उपकरण और मापक यंत्र सहित अन्य जरूरी औजार शामिल हैं। ट्रेनर एक्सपर्ट प्रकाश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में बांस की उपलब्धता को देखते हुए इससे गांव में ही स्वरोजगार शुरू किया जा स...