Simdega News: 18 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
सिमडेगा, अक्टूबर 25 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। पुलिस ने 18 साल से फरार स्थायी वारंटी 60 वर्षीय चुनू बड़ाईक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरदा ओपी पुलिस ने रविवार को जमतई गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। सर्किल इंस्पेक्टर भिखारी राम ने बताया कि एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर जिले में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चाईबासा द्वारा जारी एसटी संख्या 167/94ए के स्थायी वारंट के निष्पादन के लिए पुलिस टीम ने कार्रवाई की। चुनू के खिलाफ मनोहरपुर थाना कांड संख्या 66/92 के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में न्यायालय की ओर से उसकी गिरफ्तारी के लिए स्थायी वारंट जारी किया गया था।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.