Simdega News: 15 तक मनेगा जनजातीय पखवाड़ा
सिमडेगा, नवम्बर 3 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जनजातीय समुदाय के विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिले में 15 नवंबर तक जनजातीय पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान कक्षा 9वीं एवं 10वीं में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं का आधार पंजीकरण, बैंक खाता खोलने तथा बैंक खाते से आधार सीडिंग कराने के लिए विशेष शिविर आयोजित प्रखंड में आयोजित किया जा रहा है। जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कक्षा 9वीं एवं 10वीं में अध्ययनरत जिले के कुल 1818 अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के बैंक खातों का आधार से मैपिंग नहीं हुआ है। आज प्रखंड में संत अन्ना हाई स्कूल ताराबोगा के 105 विद्यार्थियों का आधार अपटूडेट किया गया। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.