सिमडेगा, अक्टूबर 24 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। पुलिस ने गांजा तस्करी के दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रेस वार्ता में सर्किल इंस्पेक्टर भिखारी राम ने बताया कि 23 अक्टूबर को थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू संध्या गस्ती में भ्रमणशील थे। गस्ती के दौरान उन्होंने देखा कि एक क्रेन लापरवाही से चलते हुए जा रहा था। इस पर उन्होंने चालक को रोकने का इशारा किया। लेकिन चालक गाड़ी को तेजी से भागने लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस बल एवं गश्ती दल के सहयोग से पिछा करते हुए गाड़ी को कोलेबिरा ब्लॉक गेट के सामने रोका। जांच करने पर गाड़ी से 1 किलो 709 ग्राम गंजा एवं चालक के जेब से 3.33 ग्राम गांजा जब्त किया गया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: नीचे सिंघवा में नशे के कारोबार का खुलासा इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर बिहार के भटवलिया काली मंदिर ...