सिमडेगा, अगस्त 21 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के जामटोली जीतटोली स्थित हॉकी मैदान में शिक्षक दिवस के अवसर पर खेल समिति जामटोली जितुटोली के द्वारा दो से 5 सितंबर तक चार दिवसीय हॉकी महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रतियोगिता में हॉकी की विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन 2 सितंबर को सुबह 7 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए प्रवेश शुल्क 2,200 रुपये निर्धारित किया गया है। - यह भी पढ़ें- टाटा डीएवी जामाडोबा में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...