Simdega News: - रात के अंधेरे में जलकर राख हुई गुमटी, लाखों का सामान खाक
सिमडेगा, अगस्त 31 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजारटांड़ में रविवार देर रात करीब दो बजे एक गुमटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। गुमटी समेत उसमें रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद विधवा महिला और उसकी तीन बेटियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
दुखद घटना गुमटी शिल्पी देवी, पति स्व. ज्योतिष कुमार की थी। आग लगने के समय शिल्पी देवी अपनी छोटी बेटी के साथ रांची गई हुई थीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह ठेठईटांगर पहुंचीं। दुकान को पूरी तरह जला हुआ देखकर वह फफक-फफक कर रो पड़ीं। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर ठेठईटांगर पुलिस भी पहुंची। बाद में अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.