सिमडेगा, अगस्त 31 -- Simdega News: बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के पिरियापोंछ में 17वीं डॉ. राधाकृष्णन मेमोरियल हॉकी महिला एवं पुरुष खस्सी कप प्रतियोगिता का आयोजन 5 सितंबर से 11 सितंबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति की बैठक कर विभिन्न सदस्यों के बीच कार्यों का बंटवारा किया गया। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। सात दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर मैदान की व्यवस्था, खिलाड़ियों के स्वागत, अनुशासन एवं अन्य आवश्यक जिम्मेदारियों का विभाजन किया गया है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: 5 सितंबर को देवघर में सीता शरण र...