Simdega News: होमगार्ड भर्ती की तैयारी को लेकर 1600 मीटर दौड़ 11 को
सिमडेगा, अक्टूबर 8 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए डिफेंस अकादमी सिमडेगा की ओर से रविवार को 1600 मीटर महादौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ हाई जंप, लॉन्ग जंप, गोला फेंक और श्रुतिलेख का टेस्ट भी लिया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षा से पहले अपनी तैयारी और शारीरिक क्षमता परखने का अवसर देना है। महादौड़ में केवल वे छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने सिमडेगा होमगार्ड भर्ती का फॉर्म भरा है। सिमडेगा, कोलेबिरा, बानो, जलडेगा, बांसजोर, बोलबा, कुरडेग, केरसई, पाकरटांड़, ठेठईटांगर सहित सदर क्षेत्र के अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। आयोजन में शामिल होने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन शनिवार को सुबह नौ बजे से अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में कराया जा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.