सिमडेगा, जुलाई 12 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। यातायात नियमों का पालन कराने और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से बानो पुलिस द्वारा रविवार को बानो बाजार व भिखराटोली मोड़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों के कागजात, लाइसेंस और हेलमेट की जांच की. इस दौरान बिना हेलमेट पाए जाने वाले कई वाहन चालकों को पुलिस ने रोका और यातायात नियमों के प्रति सख्त हिदायत देते हुए फटकार लगायी। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। साथ ही सभी आवश्यक कागजात साथ रखें। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...