सिमडेगा, सितम्बर 25 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के हेठमा ग्रिड के पावर ट्रांसफार्मर में अचानक खराबी आ जाने के कारण कुरडेग एवं केरसई प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की रात से ही विद्युत आपूर्ति बाधित है। बिजली आपूर्ति ठप रहने से दोनों प्रखंडों के बड़ी संख्या में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से बिजली नहीं रहने के कारण लोगों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

विद्युत संकट मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा जिला महामंत्री रवि गुप्ता ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर बातचीत कर क्षेत्र में उत्पन्न विद्युत संकट की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि तकनीकी खराबी को दूर करने में समय लगने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से जल्द से जल्द दोनों प्रखंडों में विद्युत आपूर...