Simdega News: हुरदा में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली रथयात्रा
सिमडेगा, जुलाई 16 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के हुरदा में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा गुरुवार को श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ,भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया।पूरे मार्ग में श्रद्धालु "जय जगन्नाथ" के जयघोष के साथ भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। रथयात्रा से पूर्व मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई।पंडितों ने भगवान की विशेष पूजा कर रथयात्रा के सफल आयोजन की कामना की।इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान को रथ पर विराजमान कराया गया और यात्रा प्रारंभ हुई। यह भी पढ़ें- Sasaram News: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ा सैला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.