Simdega News: हाथी ने दो घरो को किया क्षतिग्रस्त
सिमडेगा, सितम्बर 8 -- Simdega News: बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड में हाथी ने सोमवार की रात दो ग्रामीणेां के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं हाथी 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। हाथी विश्वनाथ सिंह एवं लोहार सिंह के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं घर के अंदर रखे अनाज को भी चट कर गया। ग्रामीणों द्वारा हाथी को खदेड़ने के क्रम में हाथी 11 हजार बिजली तार की चपेट में आने से बच गया। ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग में फोन कर लाईन कटवाई इसके बाद हाथी जंगल की ओर भाग गया। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.