Simdega News: हाथी ने ग्रामीण को पटककर किया घायल
सिमडेगा, सितम्बर 24 -- Simdega News: हाथी ने ग्रामीण को पटककर किया घायल तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बांसजोर ओपी क्षेत्र के कोम्बाकेरा बराईबेड़ा गांव में बुधवार को हाथी के हमले में एक अधेड़ घायल हो गया। घटना मंगलवार के देर शाम की है। बताया गया कि जंगल में गए हरिहर गंझू का सामना झुंड से बिछड़े एक हाथी से हो गया। हाथी ने उसे सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया। हमले में हरिहर के कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं। घायल हालत में वह करीब तीन घंटे तक जंगल में पड़ा दर्द से कराहता रहा। हरिहर के लिए जंगल का वह वक्त बेहद मुश्किल भरा रहा। गंभीर रूप से घायल होने के कारण वह खुद बाहर निकलने की स्थिति में नहीं था। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण किसी तरह जंगल में पहुंचे। घायल हरिहर की हालत देखकर ग्रामीणों ने उसे खटिया पर ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.