सिमडेगा, जुलाई 29 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड की जोराम पंचायत के अकवन टोली और कठर टोली में मंगलवार देर रात दो हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने अकवान टोली निवासी फ्लोरा डुंगडुंग तथा कठर टोली निवासी सामसोन बारला के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही घर में रखे अनाज को भी बर्बाद कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने किसी तरह हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया। प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर एक-एक पैकेट चावल उपलब्ध कराया तथा हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता राजेश टोप्पो ने पावर हाउस के आसपास के गांवों के लोगों से जंगली हाथियों को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।

हिंदी हिन...