सिमडेगा, जुलाई 3 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के ऊकौली पंचायत स्थित बुरूहोंजर गांव मे गुरूवार रात्रि हाथी के कहर से लोग रात भर परेशान रहे। हाथियो ने बुरूहोंजर गांव रात करीब नौ बजे से रात के दो बजे तक ग्रामीण परेशान रहे। हाथियों ने सालन समद, चावना समद के घर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। देर रात तक ग्रामीण परेशान रहे। मुखिया शुक्रवार को घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी ली। मुखिया ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी. वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पहुंच कर क्षतिपुर्ति का आकलन किया तथा अग्रतर कारवाई हेतु. प्रतिवेदन सिमडेगा भेज दिया। इधर क्षेत्र में हाथियों के आधमकने से ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग ने हाथियों को क्षेत्र से खदेड़ने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...