Simdega News: हाईकोर्ट के निर्देश पर मंडल कारा का औचक निरीक्षण
सिमडेगा, जुलाई 8 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। हाईकोर्ट के निर्देश पर डालसा की सचिव मरियम हेमरोम ने बुधवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल प्रशासन द्वारा भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण की मुख्य बातें निरीक्षण के दौरान रसोईघर में खाद्यान्न और अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था, रसोई की साफ-सफाई तथा भोजन बनाने में अपनाए जा रहे मानकों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं तैयार भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता का आकलन किया। इसके बाद मरियम हेमरोम ने मंडल कारा की विभिन्न बैरकों का निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.