Simdega News: हलवाई पुल के पास घर के आंगन में घुसा मालवाहक ट्रक, बाल-बाल बचे लोग
सिमडेगा, सितम्बर 26 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। सिमडेगा-कोलेबिरा मुख्य पथ स्थित एनएच-143 पर हलवाई पुल के समीप शनिवार को तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर के आंगन में जा घुसा। हादसे के समय घर में लोग मौजूद थे। लेकिन संयोग से कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। जानकारी के अनुसार ट्रक रामगढ़ से राउरकेला की ओर जा रहा था। हलवाई पुल के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और पूनम टेटे के घर की बाउंड्रीवाल को तोड़ते हुए आंगन में जा घुसा। ट्रक की टक्कर से बाउंड्रीवाल और घर के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक की रफ्तार काफी अधिक थी। यदि ट्रक आंगन से आगे बढ़कर घर के अंदर पहुंच जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने चालक के नशे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.