सिमडेगा, अक्टूबर 27 -- आरोहण 2026 का भव्य उद्घाटन Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत जेवियर्स कॉलेज सिमडेगा में मंगलवार को तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव 'आरोहण 2026' का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के साथ ही कॉलेज परिसर में उत्सव का माहौल बन गया। उद्घाटन के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेने के लिए छात्रों का रजिस्ट्रेशन शुरु हो गया। 28 अक्तूबर से एक नवंबर तक छात्रों का रजिस्ट्रेशन होगा। जबकि 25 नवंबर से आकाडमिक एवेंट्स शुरु होगी। वहीं 30 नवंबर, एक दिसंबर एवं तीन दिसंबर को कॉलेज परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पुरा कॉलेज कॉलेज उत्सव में झूमता हुआ नजर आएगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर रोशन बा: ने महोत्सव का उद्घाटन करते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य...