सिमडेगा, अगस्त 1 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। डालसा की सचिव मरियम हेमरोम ने केरसई, कुरडेग एवं बोलबा प्रखंड स्थित लीगल एंड क्लिनिकों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्लिनिकों की कार्यप्रणाली,अभिलेखों के संधारण,आम लोगों को दी जा रही विधिक सहायता तथा जागरूकता गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में सचिव केरसई प्रखंड की सुदूरवर्ती टैंसेर पूर्वी पंचायत स्थित लीगल एड क्लिनिक पहुंचीं। यह क्लिनिक विशेष रूप से क्षेत्र में निवास करने वाले आदिम जनजाति परिवारों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। उन्होंने क्लिनिक में उपलब्ध सुविधाओं,पंजीकृत मामलों,लाभुकों को दी जा रही सहायता तथा पारा लीगल वालंटियरों की भूमिका की जानकारी ली। सचिव ने बताया कि जिले के सभी लीगल एड क्लिनिकों का...