Simdega News: हरी सब्जियों के दाम आसमान पर, रसोई का बजट बिगड़ा
सिमडेगा, अक्टूबर 7 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। त्योहारी मौसम के बीच हरी सब्जियों की कीमतों में अचानक तेजी से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। पिछले महीने की तुलना में कई सब्जियों के दाम में 10 से 25 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बाजार में सब्जियों के बढ़े दाम से गृहणियों के साथ आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। वर्तमान में बाजार में कद्दू 30 रुपये, बैंगन 40 रुपये, परवल 60 रुपये, बोदी और भिंडी 60 रुपये, फूलगोभी 80 रुपये तथा बिन्स 90 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। वहीं प्याज की कीमत भी बढ़कर करीब 60 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। टमाटर की कीमत फिलहाल 30-40 रुपये प्रति किलो है। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार बाजार में आवक प्रभावित होने और मौसम में बदलाव के कारण कीमतों में तेजी आई है। वहीं खरीदारों का कहना है कि पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.