सिमडेगा, जुलाई 31 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। स्व मुनेश्वर सिंह की स्मृति में लचरागढ़ में 16 से 20 अगस्त तक बालक एवं बालिका वर्ग का फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से होगा। आयोजन समिति के अनुसार,बालक वर्ग में कुल 32 टीमों को प्रवेश दिया जाएगा। टीमों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 अगस्त निर्धारित की गई है। बालक वर्ग का प्रवेश शुल्क 2200 तथा बालिका वर्ग का प्रवेश शुल्क 1900 रखा गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष निर्मल डुंगडुंग, सचिव निलय प्रेम तिर्की एवं कोषाध्यक्ष अजित केरकेट्टा ने सभी टीमों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- एचएन पांडे मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता दो अगस्त से आयोजन समिति के सदस्यों में अनूप मिंज, अमित डुंगडुंग, अमित टेटे, अजित तिर्की, आनंद साहू, अशोक ...