Simdega News: स्कूल से लौट रहा छात्र पुल के नीचे गिरा, गंभीर
सिमडेगा, जुलाई 10 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के भुटकुदर स्थित नदी में बने पुल पर रेलिंग नहीं होने के कारण एक स्कूली बच्चा पुल से नीचे गिर गया। इससे बच्चे को गंभीर चोट लगी है। आनन फानन में बच्चे को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घटनाक्रम घायल बच्चा रसिकन सुरीन है, जो मध्य विद्यालय कोरोमियां के कक्षा छह का छात्र है। रसिकन शुक्रवार को स्कूल गया था। छुट्टी होने के बाद वह अपनी साइकिल से अपने घर बिरंगाटोली लौट रहा था। इसी दौरान भुटकुदर पुल के समीप अनियंत्रित होकर वह पुल के नीचे जा गिरा। हादसे में छात्र के नाक और मुंह में गंभीर चोटें आईं। इससे उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है।
स्थानीय प्रतिक्रिया इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.