सिमडेगा, जुलाई 23 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्राथमिक विद्यालय कुंदूरडेगा में संवेदक की लापरवाही के कारण विगत एक महीने से बिजली और पानी नहीं होने के कारण छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। ज्ञात हो कि इन दोनों गांव में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क में कार्य करते समय स्कूल के पानी पाइपलाइन को जेसीबी द्वारा काट दिया गया है। इसके अलावा स्कूल के बिजली सप्लाई तार को भी सड़क निर्माण के दौरान टूट गई है। जिसकी संवेदक के द्वारा अभी तक मरम्मत नहीं कराया गया है। जिसके चलते विद्यालय में बिजली भी विगत एक महीने से नहीं है। इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली एवं पानी पाइपलाइन को ठीक करने के लिए संवेदक के मुंशी को कई बार आग्रह किया गया किंतु उसके द्वारा अभी तक ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह भ...