Simdega News: सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय
सिमडेगा, अक्टूबर 5 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को लेकर टाउन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसडीओ सुमंत तिर्की और एसडीपीओ धर्मदेव पासवान की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूजा समितियों ने आयोजन से जुड़ी तैयारियों और समस्याओं की जानकारी दी। बताया गया कि शहर में 10 स्थानों समेत सदर प्रखंड में कुल 17 जगहों पर दुर्गा पूजा का आयोजन होगा। दुर्गा पूजा को लेकर नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू होगा। कई पंडालों में इसी दिन कलश स्थापना के साथ दुर्गा पाठ शुरू किया जाएगा। वहीं 17 अक्टूबर महासप्तमी से प्रतिमा पूजन शुरू होगा। 20 अक्टूबर विजयादशमी के दिन अलबर्ट एक्का स्टेडियम में रावण दहन होगा। 21 अक्टूबर को एकादशी के दिन सभी पूजा समितियां निर्धारित रूट से सामूहिक शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा विसर्जन करेंगी。 यह भी पढ़ें- Sasaram News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.