सिमडेगा, अक्टूबर 1 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के निमित्त गुरुवार को सदर अस्पताल, में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों तक स्वास्थ्य सेवाओं को सहज रूप से पहुंचाना तथा समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना रहा। शिविर में लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। कार्यक्रम के संयोजक श्रद्धानंद बेसरा, सुजान मुंडा, कृष्णा ठाकुर उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सेवा संकल्प अभियान में लगा स्वास्थ्य शिविर कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा संक...